Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar SGFI Under-19 Cricket का खिताब सीवान ने जीता

Bihar SGFI Under-19 Cricket का खिताब सीवान ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 2 दिसंबर। सहरसा में खेली जा रही बिहार राज्य विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिताा का खिताब सीवान ने जीत लिया है। फाइनल में सीवान ने जमुई को पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई ने 151 रन बनाए। जमुई की तरफ से सचिन ने 60 और सौरव ने 48 रन बनाए। सीवान की तरफ से आलोक ने 3, निलेश और राहुल ने 2-2 झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम 3 विकेट खो कर 156 रन बना लिये। सीवान की तरफ से शिवमणि ने 54 और आयुष ने नाबाद 34 रन बना कर टीम को जीत दिला दी। जमुई की तरफ से इशांत को 2 विकेट मिला। बेस्ट बॉलर सीवान के निलेश को दिया गया। बेस्ट बैटर सीवान के चन्दन को दिया गया। सभी खिलाड़ियों को सीवान के खेल पदाधिकरी जितेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रशासन की तरफ से दीपक जी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, सचिव नंदन सिंह और कोषाध्यक्ष फयाज खान, मोहम्मद कैफ (सीनियर खिलाड़ी) ने फाइनल जीतने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। सचिव नंदन सिंह ने बताया कि टीम के जीत का श्रेय खिलाड़ियो के साथ साथ हमारे चयनकर्ता जफर इमाम (वरिष्ठ खिलाड़ी हुसैनगंज), रितेश कुमार बबलू (वरिष्ठ खिलाड़ी सिवान), मुकेश मिश्रा, सोनू कुमार गुप्ता का योगदान सराहनीय है। सभी चयनकर्ता को बहुत बहुत धन्यवाद।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.