Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारटेनिस ऑल इंडिया अंडर-16 Ranking Tennis में सत्यम और आर्या को दोहरा खिताब

ऑल इंडिया अंडर-16 Ranking Tennis में सत्यम और आर्या को दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अक्टूबर। बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले नसीब स्पोट्र्स एकेडमी, पटना की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 बालक/बालिका टेनिस चैंपियनशिप में बिहार के सत्यम प्रकाश और आर्या परासर ने दोहरा खिताब जीता। सत्यम और आर्या ने एकल और युगल दोनों में बाजी मारी।

बालक एकल के फाइनल में बिहार के सत्यम प्रकाश ने अपने ही प्रदेश को अविनाश राय को 6-0,7-6 (3) से हराया। बालक युगल में सत्यम प्रकाश और प्रखर रंजन की जोड़ी ने बिहार की चैतन्य कबीर और अविनाश राय की जोड़ी को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

बालिका एकल में बिहार की आर्या परासर ने अपने ही प्रदेश की अदिति मिश्रा को 6-2,5-7, 7-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। युगल में आर्या परासर और प्रण्या कश्यप की जोड़ी ने अदिति मिश्रा और श्रीन घोष (पश्चिम बंगाल की जोड़ी को 6-4, 6-0 से मात दी। खिलाड़ियों को एकेडमी के टेनिस विंग के निदेशक सतीश प्रसाद ने पुरस्कृत किया।

परिणाम इस प्रकार रहे-

बालक एकल
सत्यम प्रकाश (बिहार) ने अविनाश रॉय (बिहार) को 6-0, 7-6 (3) से हराया।

बालिका एकल
आर्य पारासर (बिहार) ने अदिति मिश्रा (बिहार) को 6-2, 5-7, 7-5 से हराया।

बालक युगल
सत्यम प्रकाश और प्रखर रंजन (बिहार) की जोड़ी ने चैतन्य कबीर और अविनाश रॉय (बिहार) की जोड़ी को 6-1, 6-4 से मात दी।

बालिका युगल
आर्या परासर और प्रण्या कश्यप (बिहार) की जोड़ी ने अदिति मिश्रा (बिहार) और श्रीन घोष (पश्चिम बंगाल) की जोड़ी को 6-4, 6-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.