Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल Santosh Trophy Football में बिहार की जीत से शुरुआत

Santosh Trophy Football में बिहार की जीत से शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 नवंबर। बिहार ने कल्याणी में चल रही 70वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज कर ली। चार टीमों के ग्रुप सी में बंगाल और झारखंड की टीमें भी हैं। बिहार का अगला मुकाबला 10 नवम्बर को झारखंड के साथ तथा 20 नवम्बर को बंगाल के साथ होगा।

कल्याणी स्टेडियम में शनिवार को सुबह खेले गये मैच में बिहार की जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम पहले हाफ में एक से गोल से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में बिहार के लिए करण प्रजापति ने 52वें और मोहम्मद तौहिद अहमद ने 83वें मिनट में आरिफ सिद्धीकी के पास पर गोल कर बिहार को पूरे अंक दिला दिये।

इससे पहले उत्तर प्रवेश के लिए मैच का पहला गोल नितीश श्याम ने खेल के 10वें मिनट में दागा। मैच में बिहार के गोलकीपर सन्नी राज, आरिफ सिद्दीकी व तौहिद और टीम के कप्तान अंकित कुमार ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया।
बिहार टीम : सन्नी राज, ओमनारायण कुमार, आरिफ खान, पीयूष सिकरवार, अभिजीत लेत्रम दुवराज कुमार, करण प्रजापति, अंकित कुमार (कप्तान), अलीशान अली, मोहम्मद तौहिद अहमद, शंकर कुमार, आरिफ सिद्दीकी, दिलीप कुमार, मोहम्मद अरबाज। कोच-संजय कुमार डे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.