Tuesday, June 16, 2026
Home Slider प्रियांशु दास, माही गुप्ता और रुद्रांगनी अपने-अपने वर्ग में चैंपियन

प्रियांशु दास, माही गुप्ता और रुद्रांगनी अपने-अपने वर्ग में चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ब्रजदेव प्रसाद राय मेमोरियल 68वीं बिहार राज्य अंतर जिला टेबुल टेनिस चैंपियनशिप कैडेट बालक व बालिका व सबजूनियर बालिका एकल का खिताब क्रमश: प्रियांशु दास, माही गुप्ता और रुद्रांगनी ने जीत लिया है।

बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट अशोक राजपथ में बिहार टेबुल टेनिस संघ के बैनर तले आयोजित इस चैंपियनशिप के कैडेट बालक फाइनल में प्रियांशु दास ने शिवम राय को 11-4, 11-6, 11-6 से हराया। इसके पूर्व हुए सेमीफाइनल में प्रियांशु दास ने पुष्कर वर्मा को 11-8, 4-11, 3-11, 11-9, 12-10 से और शिवम राय ने आकाश को 12-10, 4-11, 11-4, 10-12, 11-9 से हराया।

कैडेट बालिका एकल फाइनल में माही गुप्ता ने अनुभा रंजन को 11-9, 11-5, 11-6 से पराजित कर इस वर्ग का खिताब जीता। सेमीफाइनल में माही गुप्ता ने जुबेरिया रजा खान को 11-7, 11-3, 11-2 से और अनुभा रंजन ने कुमारी अनन्या को 14-12, 11-5, 11-6 से पराजित किया था।

सबजूनियर बालिका एकल खिताब पर रुद्रागंनी ने माही गुप्ता को 7-11, 11-4, 11-3, 11-4 से पराजित कर जीता। इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में रुद्रांगनी ने जुबरिया रजा खान को 11-7, 11-8, 11-9 से और माही गुप्ता ने संस्कृति को 9-11, 11-5, 11-7, 11-4 से पराजित किया।

जूनियर बालिका एकल के क्वार्टरफाइनल में रुद्रांगनी ने नियति राज को 11-7, 12-10, 11-6 से, नंदिनी ने रितिका को 11-3, 11-6, 11-7, कोनेन ने संस्कृति को 11-4, 11-5, 11-8 से हराया। टॉप सीड प्रगति गोस्वामी को रश्मि रथी ने वाकओवर दे दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.