Monday, June 22, 2026
Home Slider पीडीसीए के कमेटी ऑफ मैनेजमैंट की बैठक कल

पीडीसीए के कमेटी ऑफ मैनेजमैंट की बैठक कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर के निर्देशानुसार प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक (अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर, उपाध्यक्ष रहबर आबदीन, सचिव सुनील कुमार संयुक्त सचिव शक्ति कुमार, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार एवं पटना जिला क्रिकेट संघ के दो मनोनीत सदस्य अर्थात क्लब प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह और खिलाड़ी प्रतिनिधि महफूज कुंवर) 7 नवंबर, 2021 को सुनील कुमार, सचिव पीडीसीए, विनोबा भावे नगर, पोस्टल पार्क, पटना के आवास पर दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। यह जानकारी सचिव सुनील कुमार ने दी।

इस बैठक में पीडीसीए की संचालन समिति की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, सत्र 2021-22 के लिए क्लबों से फॉर्म जमा करने की संभावित तिथि पर चर्चा और अनुमोदन करना, सत्र 2021-22 के लिए लीग मैचों के प्रारंभ होने की संभावित तिथि पर चर्चा एवं अनुमोदन करना, क्लबों से बकाया संबद्धता शुल्क की वसूली/पीडीसीए की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, 30 अक्टूबर 2021 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जारी पटना जिला क्रिकेट संघ के विरुद्ध बिहार क्रिकेट संघ के माननीय लोकपाल के आदेश के संबंध में कानूनी मामलों और भविष्य की कार्यवाही पर चर्चा, सभी पुराने दस्तावेजों जैसे व्यय के वाउचर, संबद्धता शुल्क की प्राप्ति, आय और व्यय विवरण चेक बुक, पासबुक, कार्यवाही पुस्तिका, खिलाड़ियों के पुराने पंजीकरण फॉर्म आदि को पूर्व सचिव व कोषाध्यक्ष से लेने के संबंध में मामले पर चर्चा की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.