Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट शिवकुमार सिंह मेमोरियल क्रिकेट में पटना की टीम जीती

शिवकुमार सिंह मेमोरियल क्रिकेट में पटना की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिम चंपारण के सहादपुर में चल रहे 33वें स्व. शिवकुमार सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना की टीम ने पटरौना (यूपी) को पांच विकेट से पराजित किया।

पटरौना ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाये। रविंद्र ने 60, नीरज ने 32 रन बनाये। बिट्टू ने 32 रन देकर 3, नंदकिशोर ने 18 रन देकर 2, अनूप ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में पटना की टीम ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राजीव ने 43, रौशन ने 32, बिट्टू ने 24 और अनूप ने 17 रन बनाये। रवींद्र ने 40 रन देकर दो, निखिल ने 18 रन देकर एक और किशोर ने 12 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.