पटना, 30 नवंबर। राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब पटना ने कुल 60 अंक प्राप्त कर जीता, जबकि कुल 35 अंकों के साथ पश्चिमी चम्पारण दूसरे स्थान पर रही।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न तीन दिवसीय प्रतियोगिता के टीम चैम्पियनशीप का खिताब बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में पश्चिमी चम्पारण (23 अंक), बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में पटना (20 अंक) तथा बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में पटना (38 अंक) ने जीता।
गुरुवार को संपन्न प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह की मुख्य अतिथि, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव, श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, भा.प्र.से. ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने खेल की महत्ता के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न खेलों की 50 गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गयी है और आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में एक केन्द्र खोलने की योजना है। इस योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों को निःशुल्क सुबह-शाम प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अन्य सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें प्रतिमाह स्कॉलरशिप भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रशिक्षकों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है। अब खिलाड़ी और प्रशिक्षक पूरी तनमयता से खेलें, विभाग उन्हें सभी सुविधायें प्रदान करेंगी। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए आयोजकों, तकनीकी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी।
श्री खगेश चन्द्र झा, अपर जिला दण्डाधिकारी, पटना ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। जबकि सबों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव श्री ओम प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक कुमार, वरिष्ठ एन0आई0एस0 प्रशिक्षक ने किया।

अन्त में प्रतियोगिता का ध्वज उतारकर कर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की विधिवत समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर श्री अरविन्द कुमार, निदेशक, डी0आर0डी0ए0, पटना, श्री सरवर ईमाम, खेल विशेषज्ञ, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्री संजय कुमार, सहायक निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, श्री राजेन्द्र कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री अरूण कुमार सिन्हा, स्टेडियम प्रबन्धक, मोईनुलहक स्टेडियम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
गुरूवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-14 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
- प्रिती कुमारी, दिपीका कुमारी, बिंदिया कुमारी, गीता कुमारी – पश्चिमी चम्पारण।
- श्रेया कुमारी, आँचल कुमारी, गुड़िया कुमारी, माधुरी कुमारी – मुजफ्फरपुर।
- सानिया कुमारी, अस्तुति कुमारी, अर्चिता कुमारी, कोमल कुमारी – पटना।
अंडर-17 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
- अनुप्रिया कुमारी, आशिवाणी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मान्वी कुमारी – पश्चिमी चम्पारण।
- प्रिती लक्ष्य, सुलेखा कुमारी, प्रिया कुमारी, बिंदी कुमारी – एकलव्य सेंटर भागलपुर।
- खुशी कुमारी, अरिबा कमर, कोमल रानी, पार्वती कुमारी – भागलपुर।
अंडर-19 बालिका (4 x 100 मीटर रिले)
- लक्ष्मी कुमारी, शालु कुमारी, उम्मे हबीबा, आद्रिका कुमारी – पटना।
- कोमल कुमारी, रितु कुमारी, निशा कुमारी, सिखा कुमारी – नवादा।
- प्रिया कुमारी, करीना कुमारी, पूजा कुमारी, चुनचुन कुमारी – नालन्दा।
अंडर-19 बालिका (4 x 400 मीटर रिले)
- नवादा।
- शेखपुरा।
- रोहतास।
अंडर-19 बालिका (3 Km Walk Race)
- नन्दिनी कुमारी, एकलव्य वैशाली।
- पुष्पांजली यादव, कैमूर।
- मनीषा कुमारी, मधुबनी।
अंडर-19 बालिका (5000 मीटर)
- सोनी कुमारी, पटना।
- ओलिभा लकड़ा, पश्चिमी चम्पारण।
- शारदा सिन्हा, दरभंगा।
अंडर-17 बालिका (3000 मीटर)
- खुशी कुमारी, भागलपुर।
- गुंजा कुमारी, गया।
- अणु कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
अंडर-19 बालिका (3 Km Cross Country)
- स्वीटी कुमारी, सारण।
- सिमा कुमारी, रोहतास।
- ईशा कुमारी, सारण।
अंडर-17 बालिका (जेवलीन थ्रो)
- प्रिती लक्ष्य, भागलपुर।
- अपराजिता श्रीवास्तव, पटना।
- कोमल कुमारी, पटना।
अंडर-19 बालिका (जेवलीन थ्रो)
- शालु कुमारी, पटना।
- अम्बा कुमारी, मधुबनी।
- रितु कुमारी, नवादा।
अंडर-14 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
- रिना कुमारी, सिवान।
- श्रेया कुमारी, मुजफ्फरपुर।
- आर्या कुमारी, गया।
अंडर-17 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
- तनु कुमारी, नालन्दा।
- कुमाता कुमारी, पूर्वी चम्पारण।
- अंजली कुमारी, जहानाबाद।
अंडर-19 बालिका (लाॅन्ग जम्प)
- काजल कुमारी, सारण।
- मोनी कुमारी, औरंगाबाद।
- उम्मे हबीबा, पटना।
अंडर-14 बालिका (200 मीटर)
- प्रिती कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
- काजल कुमारी, कैमूर।
- दिपीका कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
अंडर-17 बालिका (200 मीटर)
- सोनम प्रकाश, औरंगाबाद।
- मिनी कुमारी, गोपालगंज।
- प्रियांशी, पटना।
अंडर-19 बालिका (200 मीटर)
- निशा कुमारी, नवादा।
- निधी, पटना।
- सोनी कुमारी, समस्तीपुर।


