Wednesday, June 17, 2026
Home Uncategorized Vijay Merchant Trophy के लिए झारखंड टीम घोषित, चैतन्य बीर को कमान

Vijay Merchant Trophy के लिए झारखंड टीम घोषित, चैतन्य बीर को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 20 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाले विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान दुमका के चैतन्य बीर को सौंपी गई है। इस टीम में धनबाद के रूद्र शर्मा और सिद्धार्थ सिन्हा स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा कुणाल कुमार सिंह स्टैंड बाई में है।

यह टीम पुणे में विजय मर्चेंट ट्राफी में भाग लेगी। झारखंड के ग्रुप में गुजरात, छत्तीसगढ़, बड़ौदा, बिहार और चंडीगढ़ की टीमें हैं। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव उत्तम विश्वास समेत अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
झारखंड टीम इस प्रकार है
चैतन्य बीर (कप्तान), अर्जुन प्रियदर्शी, आदर्श विशाल, अभिषेक सिंह, ओम कामथे, साकेत कुमार सिंह, रूद्र शर्मा, अभिषेक लहरी, सत्यम सिंह, समीर अंसारी, दीपांशु रावत, इशान ओम, विभु कुमार एवं सिद्धार्थ सिन्हा। स्टैंड बाई : कुणाल कुमार सिंह, अमर्त्य चौधरी, तनिष्क पाल, एस. हिमांशु राव और आदर्श कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.