Wednesday, June 17, 2026
Home Slider यूसुफ पठान के मास्टस क्लास से प्रेरित हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस पटना के प्रशिक्षु

यूसुफ पठान के मास्टस क्लास से प्रेरित हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस पटना के प्रशिक्षु

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सह क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के निदेशक यूसुफ पठान को गुरुवार को पटना में थे। उन्होंने गुरुवार को राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में विजिट किया और यहां ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षुओं को टिप्स दी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का नाम मास्टर क्लास ऑफ यूसुफ पठान।

यूसुफ पठान यों तो सारे प्रशिक्षुओं से मिले पर विशेष कर उदीयमान यों कहें नन्हें क्रिकेटरों की उनकी मुलाकात विशेष रही। उन्होंने बल्लेबाजों को अलग से टिप्स दिये । उसी तरीके तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को अलग से। इन सबों में बहुत सारे ऐसे प्रशिक्षु जिनके तकनीक को देख कर यूसुफ पठान दंग रह गए और उन्हें शाबाशी दी।

यूसुफ पठान से मिलने के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के सीनियर से लेकर नन्हें प्रशिक्षु बैचेन थे तो यूसुफ ने किसी को निराश नहीं किया। वे हर प्रशिक्षु से मिले और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षु भी यूसुफ पठान से मिल कर और उनकी बातों सुन कर काफी खुश थे। बच्चों ने कहा कि उनकी टिप्स हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस, पटना सेंटर के हेड उज्ज्वल सिंह ने कहा कि यह ट्रेनिंग सेशन काफी अच्छा रहा। बच्चे काफी उत्साहित थे। उन्हें यूसुफ पठान की टिप्स से काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस का पटना सेंटर आज की तारीख में बिहार के क्रिकेटरों की पहली पसंद बन चुका है। हमारे यहां न केवल ट्रेनिंग बल्कि मैच की बेहतर सुविधा उपलब्ध है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.