31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

बीजेपी खेल सम्मान समारोह में अतिथियों ने कहा-खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का बेहतर कदम

पटना, 4 सितंबर। सोमवार को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ी सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह, विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा जी एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ी सम्मान समारोह में 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। इस सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वो आने वाले दिनों में अपने खेलों का और बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे जिससे वे अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश के लिए मेडल जीत कर बिहार का नाम रौशन करेंगे। साथ ही साथ श्री चौधरी ने कहा की बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों के प्रति बिहार सरकार की उदासीनता के कारण उन्हें उचित प्लेटफार्म प्राप्त नहीं हो पा रहा है ना ही उन्हें उचित ग्राउंड उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उनका खेल प्रभावित हो रहा है।

उक्त अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने यह साबित कर दिया की भाजपा सभी वर्ग को साथ ले कर चलती है आज के इस सम्मान समारोह से बिहार के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो आने वाले दिनों में बिहार के लिए मेडल लाने का कार्य करेगा और बिहार का नाम देश के साथ साथ विदेशों में भी रौशन होगा।

जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसने खिलाड़ियों के हित में अपने यहां स्पोर्ट्स सेल का गठन किया है ताकि खिलाड़ियों की समस्याओं को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ उचित मंच पर उठा सके। साथ ही साथ खिलाड़ी सम्मान समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे पता है की सम्मान पाने पर गर्व की अनुभूति होती है।

बिहार विधान परिषद के सदस्य अनिल शर्मा ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु कार्यक्रम करते रहती है इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने कहा कि हॉकी के जादूगर भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में वैसे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जो किसी ना किसी खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने का काम किए है वैसे 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को आज सम्मानित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है ताकि सभी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे और आने वाले दिनों में वे और लग्न के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें । भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खिलाड़ियों के उत्थान हेतु समर्पित रही है और आगे भी खिलाड़ियों के हित में कार्य करते रहेगी।

खिलाड़ी सम्मान समारोह का मंच संचालन प्रदेश सह संयोजक राकेश ओझा, स्वागत भाषण प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह संयोजक धीरेंद्र सिन्हा द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर प्रदेश सह संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, जेपी मेहता, विकास सिंह, सुमित झा, कंचन कुमारी, रिमझिम कुमारी, अजय कुमार मुन्ना, कुंदन कुमार रमेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, डॉ रवि, सुशिल कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।

बिहार गौरव सम्मान
अधिकारी एम. एम. प्रसाद जी (वरीय प्रशिक्षक (क्रिकेट))
प्रणव पाण्डेय जी एवं सुचित्रा पाण्डेय (ईशान किशन)
पवन कुमार (कोच एवं प्रशिक्षक क्रिकेट)
अभिनव कुमार सिंह (एन. आई. एस. कोच (कबड्डी))

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची – 2023
दिव्यांग खिलाड़ी : 
साक्षी (बैडमिंटन), पारसमाणी (स्विमिंग), प्रताप (स्विमिंग), रामनिवास (फुटबॉल),
तारा मधुर (रोलर स्केटिंग)।
हॉकी : आयुषी कुमारी, मोहम्मद दानिश।
महिला क्रिकेट : स्वर्णिमा चक्रवर्ती, याशिता सिंह, शिल्पी सेन, शिखा सिंह, अन्नू कुमारी, सौम्या अखौरी, सोनी कुमारी (वैशाली), काजल कुमारी (दरभंगा)।
महिला फुटबॉल : खुशबु कुमारी, गुड़िया कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुभी कुमारी, बेबी कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीतू कुमारी।
आर्चरी : अपर्णा कुमारी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी।
बास्केटबॉल : अंकित राज, जागृति राज, स्नेहा मिश्रा ।
सॉफ्टबॉल : सियुली कुमारी रंजन, हर्ष वर्धन, पूजा कुमारी, वर्षा सागर।
बेसबॉल : शुशांत शेखर, प्रमोद कुमार, रिषा कुमारी, आरोही राज, मोनू कुमार।
कराटे : दिव्या कुमारी, अहाना कुमारी, कौतिक राज, अनिका कुमारी, गार्गी त्रिपाठी, अंकित कुमार।
हैंडबॉल : विक्की कुमार, प्रियंका कुमारी, स्नेहा सिंह राजपूत।
गटखा : अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, मुकुल कुमार, कन्हैया झा, अदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, प्राची कुमारी, गोरख कुमार।
वॉलीबॉल : सोनल कुमारी, शिल्पी कुमारी, ऋद्धि प्रिया, सौरव, अमन रजक।
बेसबॉल सॉफ्टबॉल : नीलमणि कुमारी, रश्मि कुमारी।
लाठी स्पोट्र्स: ओम केशव सिंह कीर्ति, रौशन राज, संजना भारती, सुमन कुमारी, चाँदनी कुमारी, विकास कुमार।
जूडो : वैष्णवी कुमारी, अंकेश कुमारी, प्रियंका कुमारी।
रोलर स्केटिंग : अनन्या कश्यप।
तैराकी : माही स्वेतराज, खुशी कश्यप, अंकित कुमार, ज्ञान गुंजन।
बॉक्सिंग : अमरजीत आनंद, आयुष राज, साक्षी लोचन, रिमझिम कुमारी।
बैडमिंटन : तन्वी आर्या, सुलेखा कुमारी, अमन कुमार, सत्यम कुमार।
ताइक्वांडो : खुशदिल सिंह, अंकित आर्यन, अमीषा पटेल, अभिनव आनंद, सोनम कुमारी बसकी, अमन कुमार, शाहबाज अली, कुमारी संध्या, अभिराज नायक, सौम्या सिन्हा।
सेपक टाकरा: आरती कुमारी, सनी कुमार, जयवीर सिंह।
थ्रो बॉल : ज्योति कुमारी, निशांत कुमार।
फ्लाइंग डिस्क : ज्योति कुमारी, साहिल कुमार, हैप्पी कुमार, अंकिता कुमारी।
पॉवर लिफ्टिंग : सुधा कुमारी, विकास कुमार।
स्ट्रेय लिफ्टिंग : ऋषिका राज।
रग्बी : सुधांशु रंजन, वैष्णवी।
सॉफ्ट टेनिस : शंकर कुमार, योगिता कुमारी, संजय कुमार।
बॉल बैडमिंटन : रणबीर कुमार, अनाहिता सिंह।
टेबुल टेनिस : माही गुप्ता, साकेत दास, उज्जवल आनंद।
कबड्डी : विशाल कुमार, संदीप कुमार, निक्की कुमारी, अंजनी कुमार, आर्यन कुमार, विनय कुमार।
ड्रैगन बोट : सोनू कुमार वर्मा, दीपक कुमार, नीलू कुमारी।
स्काय (Sqay) : अंकुश कुमार सिंह , सक्षम सुजीत पाण्डेय, अभिषेक कुमार।
क्रिकेट (पुरुष) : वरुण राज, मनीष कुमार राय, ऋषभ भारद्वाज, हर्ष राज।
योंगमुडो : रमता वर्मा, गौरव कुमार, अदनान सउद।
अर्निश : अनिकेत राज, आशुतोष कुमार, आदर्श राज।
चेस : कुमार सृजन, पीयूष कुमार मिश्रा, रूद्र नारायण राय, जगत कुमार, देवराज।
पैरा एथलेटिक्स लॉन्ग जम्प : अभ्युदय शरण।
पेनचाक सिलाट : सौरव कुमार।
पंजा कुश्ती : अभिषेक कुमार (वैशाली), प्रमोद कुमार (जहानाबाद), सूरज कुमार सिंह (भोजपुर)।
टग ऑफ वॉर : नितिन राठौर।
टेंगसूडो : तुषार कुमार मल्हार, आनंद कुमार यादव, विकाश कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार सिंह।
लॉन्ग कम्योजर: अभ्युदय शरण।
डॉस कम्योजर : सुश्री बरखा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights