Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट DLCL के खिलाड़ियों का जलवा, चेयरमैन गणेश दत्त ने दी बधाई

DLCL के खिलाड़ियों का जलवा, चेयरमैन गणेश दत्त ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 19 नवंबर। डीएलसीएल हर वर्ष ट्रायल के माध्यम से अंडर-14, 16 एवं 19 के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका देता है। क्रिकेट जगत में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था डीएलसीएल के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे है।

डीएलसीएल सीजन 8 के अंडर-19 बेस्ट बैट्समैन सचिन यादव राजस्थान से वीनू माकंड ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए (6 इनिंग में 364 रन, 2 अर्ध शतक 1 शतक 143) इंडिया अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी टीम ए में जगह बनाया। इन्होंने कूच बिहार के पहले मुक़ाबले में सौराष्ट्र के ख़िलाफ 90 रनों की पारी खेली।

डीएलसीएल सीजन 9 के बेस्ट बैट्समैन आदित्या सिंह का दिल्ली से वीनू माकंड ट्राफी एवं कूच बिहार ट्राफ़ी में चयन हुआ। वीनू माकंड ट्राफ़ी में आदित्य को तीन मैचों का अवसर मिला जिसमें इन्होंने 153 रन बनाये। डीएलसीएल सीजन 6,7 एवं 8 के ऑल राउंडर खिलाड़ी स्वयम् श्रीवास्तव का ओड़िशा से कूच बिहर में चयन हुआ। डीएलसीएल संस्थापक गणेश दत्त ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डीएलसीएल जिस प्रकार से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मंच देता है इससे खिलाड़ियों में आत्म विश्वास बढ़ता है और डीएलसीएल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर डीएलसीएल का नाम रौशन कर रहें हैं। श्री दत्त ने बताया के आगामी सीजन का ट्रायल शीघ्र प्रारंभ होंगे जिसका निबंधन ऑनलाइन संस्था के वेबसाइट www.dlcl.in पर होने प्रारंभ हो गये हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.