Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट देव क्रिकेट क्लब Gopalganj District Cricket League के फाइनल में

देव क्रिकेट क्लब Gopalganj District Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

गोपालगंज, 6 दिसंबर। अनुभव श्रीवास्तव (103 रन) के शानदार शतक, प्रशांत श्रीवास्तव (चार विकेट) और राहुल राज गिरि (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर देव क्रिकेट क्लब ने गोपालगंज क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में देव क्रिकेट क्लब ने गोपालगंज क्रिकेट को 126 रन से रौंदा।

इस मैच में टॉस गोपालगंज क्रिकेट क्लब ने जीता और देव क्रिकेट क्लब को बैटिंग का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए देव क्रिकेट क्लब ने अनुभव श्रीवास्तव के 103 रन की मदद से 31.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये।
गोपालगंज क्रिकेट क्लब के शुभम पांडेय ने 39 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

जवाब में प्रशांत श्रीवास्तव (चार विकेट) और राहुल राज गिरि (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे गोपालगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज टिक नहीं पाये और पूरी टीम 11.5 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अनुभव श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
देव क्रिकेट क्लब : 31.4 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट, सूरज प्रकाश 15,शाश्वत गिरि 13, अनुभव श्रीवास्तव 103, शिवम कुमार सिंह 20, साकिब हुसैन नाबाद 12, अतिरिक्त 23,अंकित कुमार सिंह 1/37,उत्कर्ष सिंह 1/28,नवीन यादव 2/48, शुभम पांडेय 5/39

गोपालगंज क्रिकेट क्लब : 11.5 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट, आशीष सोनी 12, दीपक यादव 11, उत्कर्ष सिंह 14,अतिरिक्त 14,अमजद अली 1/27,साकिब हुसैन 1/8, प्रशांत श्रीवास्तव 4/10, राहुल राज गिरि 4/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.