Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट कूच बिहार ट्रॉफी : घर में आकर रुका बिहार के हार का क्रम

कूच बिहार ट्रॉफी : घर में आकर रुका बिहार के हार का क्रम

हरियाणा और बिहार के बीच खेला गया मुकाबला हुआ ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 दिसंबर। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मल्टीडेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के हार क्रम घर में आकर रुका। लगातार तीन हार झेल चुकी बिहार की टीम ने हरियाणा के खिलाफ बेहतर खेल दिखाते हुए मैच को ड्रॉ कराया पर पहली पारी की बढ़त हरियाणा ने ली और और उसे 3 अंक मिले। बिहार के खाते में 1 अंक आया। बिहार का अगला मुकाबला 16 दिसंबर से त्रिपुरा के खिलाफ अगरतल्ला में खेला जायेगा।

 

इस मैच में हरियाणा ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 541 रन बना कर पारी घोषित की थी। बिहार ने अपनी पहली पारी में 430 रन बनाये। हरियाणा ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बनाये।

 

खेल के चौथे दिन बिहार ने अपनी पहली पारी की शुरुआत तीसरे दिन के 6 विकेट पर 345 रन से आगे खेलना शुरू किया। सार्थक झा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 80 रन बनाये और बिहार ने 159.3 ओवर में 430 रन का स्कोर बनाया। इस पारी में बिहार की ओर से आयु रविशंकर ने 115 और मोहम्मद आलम ने 102 रन बनाये थे।

 

मैच के अंतिम चरण में हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी की। शीर्ष क्रम ने संयमपूर्वक रन जोड़े। खेल समाप्ति तक टीम ने 17.4 ओवर में 90/2 रन बनाए। बल्लेबाजों ने सुरक्षित खेल अपनाया और गेंदबाजों पर जोखिमपूर्ण शॉट नहीं खेले। बिहार की ओर से मोहित कुमार ने 1 और योगेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.