Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल टी-20 मैच के जूनियर वर्ग का खिताब सीएपी ब्लास्टर्स ने जीता

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल टी-20 मैच के जूनियर वर्ग का खिताब सीएपी ब्लास्टर्स ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे खगौल में चल रही क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग का खिताब सीएपी ब्लास्टर्स ने जीता। सीएपी ब्लास्टर्स ने सीएपी एवेंजर्स को 7 रन से हराया।

टॉस जीता सीएपी ब्लास्टर्स ने और पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाये। यश ने 28, शिव ने 26 और वाहिद ने 19 रन बनाये। रवि ने 16 रन देकर दो, इस्माइल ने 24 रन देकर 1 और शांतनु ने 28 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में एवेंचर्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बना सकी। रोहित ने 39, हर्षित ने 30 और प्रीतम ने 25 रन बनाये। नौशाद हसन ने 21 रन देकर चार, प्रीतम ने 19 रन देकर दो और बादल ने 18 रन देकर एक विकेट चटकाये।

खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक सह वरीय क्रिकेटर संजय पांडेय, पूर्व रणजी प्लेयर विष्णु शंकर, पूर्व क्रिकेटर विनीत सिंह, समाजसेवी रामारंजन प्रसाद सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस, पटना के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने किया।

उत्कर्ष नील को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, नवनीत को बेस्ट कीपर, नौशाद को बेस्ट बॉलर, यश कुमार को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट प्लेयर को इंग्लिश बैट देकर पुरस्कृत किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.