बोकारो। बोकारो जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता मे रविवार को सेक्टर – 3, बोकारो में संपन्न हुई बैठक मे आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ज़िले के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। ज़िले मे खेल एवं खिलाड़ियों के विकास की एक रूप – रेखा को लेकर जिला ओलिंपिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सम्मानीय उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित खेल से सम्बंधित वरीय पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाक़ात कर आगामी प्रस्ताव प्रेषित करेगा। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल के दौरान खेल से संबंधित ऑनलाइन किये जाने वाले कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।
अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची विभिन्न जिला खेल संघों के द्वारा आगामी 14 अगस्त तक संघ के वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के पास जमा किया जा सकता है।
बैठक मे जिला खेल संघों से राजेश्वर सिंह, राम लखन मिस्त्री, महेन्द्र प्रसाद, संजीव सिंह, आशु भाटिया, श्रीमती सुचेता चटजी, रणविजय ओझा, राजीव सिंह, तेज नारायण प्रसाद माधव, संजय कुमार, सत्येंद्र पासवान, मुकेश कुमार, नवनीत सोनू, मोहन साव, शेख मोहम्मद नसीमुद्दीन, रमेश बाबू सिंह, गौरी शंकर सहित विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव सोशल डिस्टन्सिंग का अनुपालन करते हुए मास्क पहनकर शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव गोपाल ठाकुर ने किया।