40 C
Patna
Friday, April 19, 2024

राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार की 35 सदस्यीय टीम रवाना

पटना। आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2022 तक सतारा (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले 32वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) खो-खो चैंपियनशिप में सहभागिता हेतु बिहार की खो-खो टीमें रवाना हो गईं। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने कहा कि टीम की घोषणा मुंगेर में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं की संस्तुति पर किया गया है। बालक वर्ग टीम की कमान विशाल कुमार को जबकि बालिका वर्ग टीम की कमान सृष्टि कुमारी को सौंपी गई है।

टीमें इस प्रकार हैं
बालक वर्ग : विशाल कुमार(कैप्टन), आयुष राज, आनंद कुमार, देव राज, सुशांत कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, आयुष कुमार, ऋषभ कुमार रंजन, अक्षत कृष्णा, प्रत्युष कुमार, अभिनव कुमार, आदित्य कुमार सिंह, धीरज कुमार यादव, अमन राज। कोच-रणप्रताप जायसवाल एवं मैनेजर-मो 0 नयाज अहमद, सपोर्टिंग स्टाफ-विनीत कुमार शर्मा।

बालिका वर्ग : सृष्टि कुमारी (कैप्टन), तान्या कुमारी, यशी यशस्वी, वैष्णवी कुमारी, प्रिया भारती, निधि कुमारी, विशाका कुमारी, सुप्रिया लता, उज्जवला गुप्ता, सिमरन कुमारी, प्रभा मानसी, मोहिनी तिवारी, तनु कुमारी, चाहत मुनिरा, नीलम कुमारी। कोच-अंजलि कुमारी, मैनेजर- हरिमोहन सिंह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights