25 C
Patna
Saturday, December 2, 2023

Bihar अंडर -23 कुश्ती प्रतियोगिता 31 अगस्त से

पटना। दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में बिहार राज्य अंडर -23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा ,प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के संघ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा रेफरी विशेषज्ञ के रूप में जितेंद्र कुमार रेफरी सर्विसेज बिहार आ रहे हैं इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो बिहार राज्य के निवासी होंगे एवं जिनका आयु 19 साल से 23 साल के बीच होगा, वर्ष 1996 से 2000 के बीच जिनका जन्म है वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे ,प्रतियोगिता में आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अंडर -23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जोकि शिर्डी महाराष्ट्र में 26 से 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है

इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित किलो वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं जो निम्न प्रकार से हैं फ्री स्टाइल -57,61,65,70,74,79,86,92,97,&125 kg ग्रीको रोमन स्टाइल -55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130 kg महिला कुश्ती-50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76 kg

उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights