Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में भोरे क्रिकेट क्लब विजयी

गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में भोरे क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Gopalganj District Cricket League

गोपालगंज। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में भोरे क्रिकेट क्लब ने कटैया क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।


मांझा ग्राउंड पर खेले गए मैच में कटैया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाये। जवाब में भोरे क्रिकेट क्लब की टीम 9.1 ओवर में दो विकेट पर 77 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट चटकाने वाले इम्तियाज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

कटैया क्रिकेट क्लब : 18.4 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट आशिक 11, शम्स तबरेज 11,विक्की विराट 15, अतिरिक्त 27, पुनीत मिश्रा 2/13, इम्तियाज 3/11,अंकित कुमार सिंह 1/13,विकास रजक 1/6,रिषभ कुमार 3/18
भोरे क्रिकेट क्लब : 9.1 ओवर में दो विकेट पर 77 रन, रोहित कुमार गुप्ता 15, विशाल यादव नाबाद 21, अंकित कुमार सिंह नाबाद 12, अतिरिक्त 24, विक्की विराट 1/21, रन आउट-1

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.