Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhagalpur District Cricket League : यूथ कार्नर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

Bhagalpur District Cricket League : यूथ कार्नर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 1 मार्च। भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में आयोजित भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार 1 मार्च को खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में यूथ कार्नर क्रिकेट क्लब ने भागलपुर क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से दीपक कुमार और कुणाल पीयूष ने 71-71 रन की शानदार पारी खेली। कुणाल पीयूष ने 3 विकेट भी चटकाये।

टॉस जीतकर भागलपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

भागलपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी में आकाश कुमार ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। दीपेश कुमार ने 35 एवं शिवम कुमार ने 14 रनों का योगदान दिया। यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुणाल पियूष एवं संजय कुमार ने क्रमशः 3-3 विकेट लिया। आदर्श ने तीन विकेट लिया।

यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में दीपक कुमार एवं कुणाल पीयूष ने क्रमशः 71-71 रन बनाए। भागलपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विशाल एवं पीयूष ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।

इस तरह यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेटों से जीत लिया। इस जीत के साथ यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और शुभम कुमार थे। स्कोरर अंकित अमृत राज थे। कल भागलपुर जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल बरहेपुरा क्रिकेट क्लब बनाम हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.