Wednesday, June 17, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट : श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब 48 रनों से जीता

बेगूसराय क्रिकेट : श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब 48 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय आनंद नारायण शर्मा, प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 236 रनों का लक्ष्य दिया। आदित्य सोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 90 रनों की पारी खेली। भारत ने 31 रन और गौरव ने 30 रनों की नाबाद पारी खेली। जितेंद्र ने 2, सुमित ने 1 और अजहर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बलिया की टीम 36वें ओवर में बलिया की टीम 183 रन पर सिमट गई। बलिया की ओर से विकास ने 70 रन, राजीव ने 23 रन बनाए। राजेश ने 4 विकेट कुलवंत और भारत ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। इसके उपरांत श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने बलिया को 48 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, मोहम्मद रब्बान, मोहम्मद दानिश आलम, रणवीर कुमार, निधि कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर प्रह्लाद कुमार और चंदन कुमार थे। स्कोरर के रूप में मोहम्मद दानिश थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल जिले के दो मैदान पर सीनियर डिवीजन के लीग मैच खेले जाएंगे। मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर पूल सी का दूसरा लीग मैच बलिया और बखरी के बीच खेला जाएगा। आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर लोहिया नगर और गढ़हरा के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.