Wednesday, June 17, 2026
Home Slider सेवन-ए-साइड फुटबॉल में बाजीराव मस्तानी क्लब बना चैंपियन

सेवन-ए-साइड फुटबॉल में बाजीराव मस्तानी क्लब बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के पटना कॉलेज ग्राउंड पर संपन्न सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बाजीराव मस्तानी क्लब ने जीत लिया। फाइनल में उसने यंग ब्वॉयज क्लब को 1-0 से मात दी। मकबूल आलम (गुड्डू) ने खेल के 22वें मिनट में यह गोल दागा जो अंत तक कायम रहा। यंग ब्वॉयज क्लब की ओर से सन्नी, मोहम्मद समीर खलील, सत्यम दयाल और बाजीराव मस्तानी की ओर से मकबूल आलम, मोहम्मद अमजद, शिवम कुमार, सुमन कुमार दयाल और जावेद खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड बाजीराव मस्तानी के असगर अली को दिया गया। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मकबूल आम को दिया गया। बेस्ट डिफेंडर यंग ब्वॉयज के नीरज कुमार और बेस्ट स्ट्राइकर बाजीराव मस्तानी के मोहम्मद अमजद बने। मैच के निर्णायक श्रवण कुमार दयाल और पल्लव बोस थे।

मैच का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन और एनआईएस कोच नंद किशोर प्रसाद ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभु दयाल, नूर अली, मोहम्मद अकबर हुसैन, मो आफताब आलम, संजय कुमार दयाल, संतोष कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, मो इलियासउद्दीन, कलीम इमाम, मो महताब आलम,संजय कुमार मंडल, महबूब आलम मौजूद थे। यह जानकारी संयोजक सचिव अनवर हुसैन ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.