Tuesday, May 26, 2026
Home Slider राष्ट्रीय सबजूनियर गर्ल्स फुटबॉल में मिजोरम से हारा बिहार पर अंशु चमकीं

राष्ट्रीय सबजूनियर गर्ल्स फुटबॉल में मिजोरम से हारा बिहार पर अंशु चमकीं

by Khel Dhaba
0 comment
फुटबॉल

पटना, 5 सितंबर। अमृतसर (पंजाब) में खेली जा रही हीरो सबजूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में बिहार को एक और हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में मिजोरम ने बिहार को 6-3 से हराया। इसके पहले पंजाब ने बिहार को हराया था।

अमृतसर के जीएन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गोल दागने की शुरुआत मिजोरम की लल्लावमज़ुअली ने की। खेल के 5वें मिनट में लल्लावमज़ुअली ने गोल किया।

अभी खेल शुरू हुए 11 मिनट हुए थे कि बिहार ने पहला बदलाव कर दिया। वैभव राज सिंह की जगह सुमन कुमारी मैदान में गई। इसके 8 मिनट बाद ने अपना दूसरा बदलाव किया। नाज परवीन की जगह अराधना कुमारी मैदान में गईं।

इन बदलावों के बाद 25वें मिनट में बिहार की अंशु कुमारी ने खुशी दी और गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके 13 मिनट बाद अंशु कुमारी ने अपना और टीम दोनों के लिए दूसरा गोल दागा और पहले हाफ में 2-1 की बढ़त बिहार को दिला दी।पहले हाफ में मिजोरम की लालरिनचानी को पीला कार्ड दिखाया गया।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद मिजोरम के खिलाड़ियों ने रणनीति बदली और लल्लावमज़ुअली ने 63वें और 66वें मिनट में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त ले ली। मिजोरम की इस बढ़त को आगे बढ़ा दिया बिहार की खुशबू कुमारी ने। खेल के 70वें मिनट में आत्मघाती गोल कर 4-2 से विपक्षी टीम को अग्रता दिला दी।

आत्मघाती गोल दागने के बाद बिहार टीम प्रबंधन ने खुशबू को मैदान करना उचित समझा और 77वें मिनट में उनकी जगह चांदनी को मैदान में भेजा। अंशु कुमारी अपनी टीम को जीत दिलाने या बराबरी दिलाने के प्रयास में जुटी रहीं और 79वें मिनट में गोल कर मैच को 4-3 पर ला दिया। खेल के अंतिम क्षणों में मिजोरम की लोज़ी लालपेक्किमी ने लगातार दो गोल कर मिजोरम को 6-3 की जीत दिला दी। लोज़ी लालपेक्किमी ने 89वें और 90+5वें मिनट में गोल दागा। बिहार की अंशु कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

बिहार अपना अगला और अंतिम मुकाबला उत्तराखंड के खिलाफ 8 सितंबर को खेलेगा। ग्रुप डी में मिजोरम दो मैचों में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि पंजाब ने 1 मैच में 3 अंक हासिल किये हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights