Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार क्रिकेट लीग में अजय कुमार की जुझारु पारी

कटिहार क्रिकेट लीग में अजय कुमार की जुझारु पारी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट एकेडमी ने अजय कुमार की जुझारू पारी की बदौलत डायमंड इलेवन को दो विकेट से हराया।

डायमंड इलेवन के कप्तान नीरज सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डाइमंड इलेवन मात्र 142 रन ही बना पाई। मेहताब आलम ने 31, साहिल रज़ा ने 25 रन, मो.आतिफ ने 18 रन और पीयूष मिश्रा ने 15 रन बनाए। अमन खान ने 36 रन देकर 3, ऋतिक सिंह ने 27 रन देकर 2,अब्दुस समद ने 37 रन देकर 2, आशीष और शुभम ने 1-1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये। कप्तान अजय कुमार ने नाबाद 49 रन, आशीष नायक ने 36 रन बनाये। संतोष मुनी ने 14 रन देकर 3, नीरज, आतिफ, साहिल और चंदू को 1-1 सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अजय कुमार को उनके 49 रनों की पारी के लिए दिया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जायसवाल और अजीत सिंह ने निभाई। जबकि स्कोरर थे अंकित भास्कर। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच डीएस कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.