Sunday, May 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए इंटर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 12 अप्रैल से

बीसीए इंटर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 12 अप्रैल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में कल 12 अप्रैल से अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पूल (ए) में शामिल चार जोन के बीच वैशाली में होने जा रही है।


सचिव अमित कुमार ने बताया कि अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर अंपायर ,स्कोरर सहित खिलाड़ियों को ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था व खान-पान को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है और टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती द्वारा दिए गए मैच शेड्यूल के अनुसार अंतर जोनल सीनियर मैच क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पूल (ए) में शामिल 4 जोन के बीच कल 12 अप्रैल से भगवान रत्ती लालगंज वैशाली के ” जे.पी. सिन्हा स्टेडियम” में होने जा रही है। जिसके लिए मैच स्थल का सेंटर को-ऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार सिंह को बनाया गया है।


जबकि वेस्ट जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी मुरलीधर सिंह को, रेस्ट ऑफ जोन ब्लू टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी राजीव रंजन गोली को, नॉर्थ जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर की जिम्मेदारी रणवीर कुमार को और सेंट्रल जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी मेहनाज पप्पू को सौंपी गई है।

मैच शेड्यूल पूल (ए) :- मैच स्थल (वैशाली)
12 अप्रैल 2023 को रेस्ट ऑफ जोन ब्लू बनाम सेंट्रल जोन के बीच, 13 अप्रैल को वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच और 14 अप्रैल को नॉर्थ जोन बनाम सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
15 अप्रैल को सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
16 अप्रैल को वेस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन के बीच , 17 अप्रैल को नॉर्थ जोन बनाम रेस्ट ऑफ जोन ब्लू के बीच और 18 अप्रैल को रेस्ट ऑफ जोन ब्लू बनाम वेस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
उपरोक्त बातों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी और कहा कि आज खेल मैदान का औचक निरीक्षण करने टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती पहुंचे जिन्होंने खेल मैदान देखने के पश्चात संतोष प्रकट किया।
वहीं कल अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में सचिव अमित कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights