Monday, May 25, 2026
Home Slider INDvSL 1st one day : कोहली का 45वां शतक, भारत ने श्रीलंका को 67 रन से धोया

INDvSL 1st one day : कोहली का 45वां शतक, भारत ने श्रीलंका को 67 रन से धोया

by Khel Dhaba
0 comment
INDvSL 1st one day

गुवाहाटी। भारत ने रन मशीन विराट कोहली (113 रन) के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) एवं शुभमन गिल (70 रन) के अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका को पहले एकदिवसीय मैच में मंगलवार को 67 रन से रौंद दिया।

भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंक 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सका।

रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिये 143 रन की शतकीय साझेदारी करके भारत को दमदार शुरुआत दी, जबकि कोहली के शतक ने इस शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का काम किया।

कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 113 रन बनाये। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 73वां शतक है। इसके साथ कोहली (नौ) श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (आठ) के पास था।

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने अपने वनडे कैरियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 108 रन बनाये, जबकि किसी और श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास भारतीय गेंदबाजी का जवाब नहीं था। शनाका के शतक ने मैच को रोमांचक बना दिया, हालांकि यह श्रीलंका को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था।

भारत के लिये उमरान मलिक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किये। युज़वेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाया।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights