Tuesday, June 2, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए श्वेता सहरावत भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए श्वेता सहरावत भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कप्तान

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

श्वेता सहरावत न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से छह दिसंबर तक होने वाली पांच मैचों की घरेलू सीरीज में भारत की अंडर-19 महिला टीम की कप्तानी करेंगी।

यह मैच दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक शुरुआती महिला अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत की तैयारियों के लिये आयोजित किये गये हैं।

सभी मैच मुंबई में खेले जायेंगे। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज 22 और 24 नवंबर को मुंबई में दो टी20 मैच खेलेंगे।

टीम इस प्रकार है :
श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शलोत, त्रिशा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज और शबनम एमडी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.