Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस पटना में बिहार स्टेट रैंकिंग टेबुल टेनिस का शानदार आगाज

पटना में बिहार स्टेट रैंकिंग टेबुल टेनिस का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में शुक्रवार को बिहार स्टेट रैंकिंग टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार टेबुल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गांधी (एसबीआई) ने किया। इस मौके पर पूर्व महिला वर्ग चैंपियन श्रीमती मौसमी घोष (महालेखाकार कार्यालय) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इसके अलावा भूतपूर्व राज्य चैंपियन राहुल दास, सीनियर खिलाड़ी अतानु चटर्जी, सुधीर कुमार, मधेपुरा जिला टेबुल टेनिस संघ के प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद थे। इस चैंपियनशिप में 16 जिलों के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। सबों का स्वागत मुख्य निर्णायक पंकज पांडेय ने किया।
आज खेले गए मैच में जीत हासिल कर पटना के एकलव्य शर्मा, अरणम वत्स, अंशु कुमार (गया) और नमन कुमार (मधेपुरा) ने कैडेट बालक एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
कुमारी अनन्या (पटना), जाह्नवी (पटना), माही (मधेपुरा), नाव्या (पटना) ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सबजूनियर एकल में सभी रैंकिंग खिलाड़ी अपने-अपने मैच जीत कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.