Friday, May 22, 2026
Home बिहारअन्य आरा में शैलेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित हुआ चैंपियनशिप

आरा में शैलेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित हुआ चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के तत्वावधान में वरीय खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार की पहली पुण्य तिथि पर आरा क्लब में उनकी याद में एक सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल पत्रकार राकेश कुमार सिंह, मो शमशाद प्रेम,मो समीर, डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर अंकुर आनंद, सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह, भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ डॉ रंजीत भूषण, सॉफ्ट टेनिस के सीनियर प्लेयर आकृत कुमार, होशियार सिंह सागर, अश्विन कुमार, आदित्य राज, मेधावी कृति , अविशमान और आयुष्का दूबे ने शैलेंद्र जी को पुष्पांजलि अर्पित देकर भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवस पर आज भोजपुर सॉफ्ट टेनिस के तत्वावधान में आज दोदिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के डीपीएस सरस्वती शिक्षा निकेतन, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल, केंद्रीय विद्यालय के 60 से ज्यादा बच्चों के भाग लिया।

आज प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका वर्ग में वैष्णवी कुमारी, दिव्या कुमारी, मनीषा कुमारी, साम्या कुमारी, सृष्टि कुमारी ने अपना पहला राउंड पार कर दूसरे चरण में पहुंच गई है।

बालक वर्ग में अंकित राज, गौरव कुमार, ओम पांडेय, प्रकाश यादव, रजक, अंकित पांडेय, आयुष कुमार, अनिक कुमार, अंकित सिंह, शिवम राज, शौर्य राज, प्रियांशु कुमार, संस्कार कुमार ने अपना पहला चरण पार दूसरे चरण में प्रवेश किया। यह जानकारी भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव डॉ रंजीत भूषण ने दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights