Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार स्टेट रग्बी में पटना और मुजफ्फरपुर ने मारी बाजी

बिहार स्टेट रग्बी में पटना और मुजफ्फरपुर ने मारी बाजी

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। आठवीं सीनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब पटना ने जीता जबकि महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान मुजफ्फरपुर की टीम रही जबकि महिला वर्ग में नालंदा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग के फाइनल मैच में पटना की टीम ने नवादा को 39-0 से हराया। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने पटना को 17-10 से हराकर खिताब अपने नाम की।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर भागलपुर जिले के डीएम सुब्रतो सेन, रजिस्टार एवं कुलसचिव तिलकामांझी विश्वविद्यालय डॉक्टर निरंजन कुमार यादव, युवा शक्ति संघटन के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ( समाजसेवी), बिहार रग्बी सचिव पंकज कुमार ज्योति, बिहार रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ, विशाल कुमार, भागलपुर रग्बी सचिव राज गौरव , विक्रम यादव, गौरव कुमार, शुभम आनंद, अवकाश शर्मा, कुणाल कर्ण मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights