Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में बिदुपुर सीसी टीम 4 विकेट से विजयी

वैशाली क्रिकेट लीग में बिदुपुर सीसी टीम 4 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिदुपुर के रामदौली मैदान में वैशाली जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे चरण के मैच में पांचवे दिन शनिवार को बिदुपुर क्रिकेट क्लब, बिदुपुर एवं स्कूल आफ क्रिकेट, हाजीपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें बिदुपुर क्रिकेट क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम को 04 विकेट से पराजित कर दिया।

रामदौली के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में टॉस स्कूल ऑफ क्रिकेट के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 25-25 ओवर के निर्धारित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया।

अपने टीम के लिए वैभव कुमार ने 32 रन, मो. इंसाफ ने 29 रन, हर्ष कुमार ने 28 रन, सूरज कुमार ने 25 रन एवं कुणाल कुमार ने 24 रनों की पारी खेली।

बिदुपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू कुमार, ऋषिकेश कुमार तथा हिमांशु कुमार ने 01-01 विकेट लिए।

189 रनों के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरे बिदुपुर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 06 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और यह मैच 04 विकेट से जीत लिया।

अपनी टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए आस्तिक कुमार ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं आदित्य कुमार ने 37 रन, सोनू कुमार एवं अनिकेत कुमार ने 14-14 रनों की पारी खेली।

स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष कुमार एवं शाहिद ने 02-02 विकेट लिए। प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे चरण का अंतिम मैच बिहार क्रिकेट एकेडमी एवं स्कूल आफ क्रिकेट के बीच खेला जाएगा। वही प्रतियोगिता के तीसरे चरण का शुभारंभ सोमवार से कन्हौली के खेल मैदान पर होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.