Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वैशाली सीए विजयी

वैशाली जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वैशाली सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में महुआ के कन्हौली मैदान में चल रही वैशाली जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में वैशाली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने ओम क्रिकेट एकेडमी की टीम को 03 विकेट से पराजित कर दिया।

कन्हौली के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का टॉस ओम क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच में बल्लेबाजी करने उतरी ओम क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में सभी विकेट के नुकसान पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए अरशद ने 70 रन एवं सुधांशु कुमार ने 69 रन एवं सचिन ने 15 रनों का योगदान किया। वैशाली क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशु कुमार एवं सत्यम कुमार ने 03-03 विकेट लिए।

204 रनों की विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी वैशाली क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन खेल की बदौलत मैच को अपने पक्ष में कर लिया और इस मैच को 03 विकेट से जीत लिया। अपनी टीम के लिए शानदार एवं आतिशी बल्लेबाजी करते हुए ऋषि कुमार ने 75 रन, अमित ने 39 रन, मनीष ने 18 रन एवं शिवम कुमार ने 14 रन बनाए।। ओम क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन शर्मा ने 02 विकेट तथा सरफराज एवं राधे ने 1-1 विकेट लिए। प्रतियोगिता में बुधवार को आम्रपाली एलेवन ब्लू एवं जीएसए जूनियर के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights