फॉक्स स्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया टीम टीम जिंबाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज , इंग्लैंड और भारत के खिलाफ तीन-तीन टी20 मैच खेलेगी। यह सीरीज अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए होगी।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों के लिए फरवरी मार्च में भारत का दौरा करना है। भारतीय टीम को नौ से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
एक जुलाई से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेगी जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं।