पटना। पुतुल फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनैना वर्मा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा रही है। इस बात की जानकारी पुतुल फाउंडेशन के अवैतनिक सचिव मनीष वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बिहार की सभी महिला क्रिकेटरों को एक चयन प्रक्रिया के तहत चार टीमो में विभाजित किया जायेगा और राउंड रोबिन लीग के आधार पर मैच खेले जाएंगे। शीर्ष की दो टीमें फाइनल खेलेंगी।
चयन हेतु ट्रायल की प्रक्रिया बलवा सराय, दानापुर स्थित “अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी” के नवनिर्मित परिसर में आगामी 23 और 24 अप्रैल को आयोजित की गयी है। खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर आने जाने के लिए एक निश्चित स्थान से बस की सुविधा प्रदान की जायेगी। वैसे चयनित खिलाड़ियो को मैच के दौरान रहने, खाने एवं आवागमन की सुविधा प्रदान की जायेगी जो पटना से बाहर की हैं।
सभी मैच सफेद बॉल से खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को और रंगीन पोशाक दी जायेगी। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। ट्रायल में आने वाली सभी महिला खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए पंजीकरण कराना होगा। टूर्नामेंट सम्बंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए 9431024122 से संपर्क किया जा सकता है।






- 11 वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल 18 जून से सासाराम रोहतास में

- बीसीए सीनियर एंड अंडर-23 वीमेंस टी20 ट्रॉफी में याशिता का शतक

- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में टीम सी, एफ और बी जीता

- India vs Afghanistan Test Match : सुथार का चमत्कार, भारत की बंपर जीत

- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम ए ने बी को हराया

- बिहार की कबड्डी प्लेयर रिया ने एशियाड खेलने की ओर बढ़ाए कदम

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : साधनापुरी के कृष का दोहरा शतक

- नजर न लग जाए’, इसलिए मैदान नहीं पहुंचे मानव सुथार के पिता
