Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट सांसद लीजेंड T20 कप में डीएवी टीचर्स व बैंक ऑफ बड़ौदा जीते

सांसद लीजेंड T20 कप में डीएवी टीचर्स व बैंक ऑफ बड़ौदा जीते

by Khel Dhaba
0 comment

गुरुवार को ETC मैदान में डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सांसद लीजेंड t20 कप 2022 टूर्नामेंट में डीएवी टीचर्स की टीम ने स्टेट बैंक की टीम को 98 रनों से हराया तथा दूसरे मैच में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक को 37 रनों से हरा दिया। गुरुवार की सुबह स्टेट बैंक के कप्तान प्रेम कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जो स्टेट बैंक के लिए गलत साबित हुई थी। डीएवी टीचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपी यादव ने शानदार 85 रन बनाए तथा निरंजन ने 42 रन तथा इमरान ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में स्टेट बैंक की ओर से मयंक ने दो विकेट तथा प्रेम कुमार एवं नितेश को एक-एक विकेट मिला। जवाब में स्टेट बैंक की टीम 14 ओवर में 108 रन ही बना सकी जिसमें मयंक 15 एवं रवि ने 20 रन बनाए। डीएवी के ओपी यादव मैन ऑफ द मैच रहे आज के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के डी.जी.एम प्रतीक कुमार सिंह दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
दूसरे मैच में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक को विवेक के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत एकतरफा हराया। विवेकने 45 रन तथा 2 विकेट अपनी टीम के लिए लिया जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्रकाश ने 32 रन बनाकर उनका साथ दिया। गेंदबाजी में विवेक, प्रकाश , विकास , रोहन को दो-दो विकेट मिला। मैच की जानकारी टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights