दरभंगा। अल्तामिश (71 रन,69 गेंद, 4 चौका, 5 छक्का) और बसावन (53 रन, 76 गेंद, 4 चौका, 2 छक्का) की बेहतरीन बैटिंग तथा (जीशान विन वासी (37 रन देकर 3 विकेट) और मनीष कुमार राय (40 रन देकर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दरभंगा ने अपने विजय सफर का जारी रखते हुए हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सीतामढ़ी को 67 रन से हराया।
दरभंगा के लहेरियासराय के नेहरु स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस दरभंगा ने जीता और 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाये। जवाब में सीतामढ़ी की टीम 47.3 ओवर में 197 रन पर ऑल आउट हो गई। जीशान विन वासी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलयर का अवार्ड दिया गया जबकि बेस्ट बैटर अल्तामिश रहे।
मैच का डाटा
दरभंगा की बैटिंग : 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन
त्रिपुरारी केशव ने 13 गेंद में 19 रन बनाये
आयुष लोहरिका ने 29 गेंद में 18 रन की पारी खेली
बसावन ने 76 गेंद में 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 53 रन बनाये
अल्तामिश ने 69 गेंद में 4 चौका व 5 छक्का की मदद से 71 रन की पारी खेली
जीशान विन वासी ने 44 गेंद में 2 चौका की मदद से 27 रन बनाये
अतिरिक्त से 26 रन बने
सीतामढ़ी की बॉलिंग
नाहिद खान ने 65 रन देकर 1 विकेट चटकाये
माधव सिंह ने 53 रन देकर 2 विकेट लिये
रोहित कुमार ने 54 रन देकर 1 विकेट चटकाये
अंकेश झा ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये
मृत्युंजय कुमार ने 62 रन देकर 3 विकेट चटकाये
सीतामढ़ी की बैटिंग : 47.3 ओवर में 197 रन पर ऑल आउट
सत्यम ने 39 गेंद में चार चौका की मदद से 28 रन बनाये
अंकित कुमार ने 43 गेंद में 2 चौका की मदद से 15 रन बनाये
मृत्युंजय कुमार ने 35 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 27 रन बनाये
कुणाल ने 84 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 51 रन बनाये
रोहित कुमार ने 12 रन की पारी खेली
माधव सिंह ने 14 गेंद में 18 रन बनाये
अतिरिक्त से 35 रन बने
दरभंगा की बॉलिंग
जहांगीर आलम ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाये
अल्तामिश ने 17 रन देकर 1 विकेट लिये
मनीष कुमार राय ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाये
जीशान विन वासी ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाये
त्रिपुरारी केशव ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये






- रेलवे यूथ स्पोट्र्स अकादमी ने जीता गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

- बेगूसराय बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाने के लिए उतरेंगे एथलीट

- IPL 2026 RCB VS SRH : आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर

- पलामू जिला स्तरीय जूनियर बालिका खो खो चयन प्रतियोगिता संपन्न

- आशीर्वाद मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट : द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली सेमीफाइनल में

- बिहार अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में खेलेगा

- बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट का बचा बिगुल
