Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket में औरंगाबाद के हर्ष राज पुरु चमके, यशस्वी रिषभ की पारी बेकार

Hayman Trophy Inter District Cricket में औरंगाबाद के हर्ष राज पुरु चमके, यशस्वी रिषभ की पारी बेकार

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। हर्ष राज पुरु (80रन, 112 गेंद, 6 चौका), अंकित सिंह (53 रन, 40 गेंद, 6 चौका) और विवेक कुमार (28 रन देकर 3 विकेट) की बेहतरीन खेल की बदौलत औरंगाबाद ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन में बक्सर को 84 रन हराया। बक्सर की यह लगातार तीसरी हार है। इस मैच में बक्सर की ओर से यशस्वी रिषभ ने 92 रन की शानदार पारी खेली पर टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में बक्सर की ओर से रतन कुमार वर्मा और अरुण कुमार यादव ने 3-3 विकेट चटकाये।
मैच का डाटा
औरंगाबाद की बैटिंग :
39.5 ओवर में 306 रन सभी विकेट खोकर
हर्ष राज पुरु ने 112 गेंद में 6 चौका की मदद से 80 रन बनाये
विपिन सौरभ ने 46 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 48 रन की पारी खेली
पृथ्वी राज ने 23 गेंद में 5 चौका की मदद से 30 रन बनाये
करण राज ने 37 गेंद में 3 चौका की मदद से 30 रन बनाये
अंकित कुमार ने 40 गेंद में 6 चौका की मदद से 53 रन बनाये
रंजीत कुमार ने 16 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 27 रन बने
बक्सर की बॉलिंग
अरुण कुमार यादव ने 72 रन देकर 3 विकेट चटकाये
रतन कुमार वर्मा ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाये
बासु मित्रा ने 56 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सौरभ चौबे ने 66 रन देकर 1 विकेट लिये
मुकुन ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये
बक्सर की बैटिंग
यशस्वी रिषभ ने 116 गेंद में दस चौका व 1 छक्का की मदद से 92 रन बनाये
रोहित कुमार ने 14 गेंद में 11 रन बनाये
बासु मित्रा ने 21 गेंद में 2 चौका की मदद से 12 रन बनाये
मुकुन ने 31 गेंद में 19 रन की पारी खेली
सौरभ चौबे ने 44 गेंद में 4 चौका की मदद से 38 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने
औरंगाबाद की बॉलिंग
विवेक कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये
तरुण ने 34 रन देकर 1 विकेट लिये
करण राज ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये
रंजीत कुमार ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये
सिद्धार्थ ने 45 रन देकर दो विकेट लिये

मैच का हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : हर्ष राज पुरु (औरंगाबाद)
बेस्ट बैटर : यशस्वी रिषभ (बक्सर)
बेस्ट बॉलर : रतन कुमार वर्मा (बक्सर)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights