भागलपुर। अभिषेक (53 रन) और प्रणय प्रसाद (8 रन देकर 5 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत लखीसराय ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में मुंगेर को 81 रन से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अब उसका भागलपुर से मुकाबला बाकी है। मैच के हीरो लखीसराय के प्रणय प्रसाद बने।
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस मुंगेर ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। लखीसराय ने पहले बैटिंग करते हुए 47.2 ओवर में 147 रन सभी विकेट खोकर बनाये। जवाब में मुंगेर की टीम 31.5 ओवर में 66 रन पर सिमट गई।
मैच का डाटा
लखीसराय की बैटिंग : 47.2 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट
अभिषेक ने 65 गेंद में 1 चौका व 3 छक्का की मदद से 53 रन बनाये
रवि सिंह ने 45 गेंद ममें 2 चौका की मदद से 24 रन बनाये
प्रणय प्रसाद ने 55 गेंद में 1 चौका की मदद से 26 रन बनाये
अनुकूल सिंह ने 61 गेंद में 18 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने
मुंगेर की बॉलिंग
प्रशांत कुमार यदुवंशी ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाये
अमित कुमार ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाये
गोविंद देव ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये
अभिषेक कुमार ने 24 रन देकर 1 विकेट लिये
सैयद गुलरेज ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मुंगेर की बैटिंग : 31.5 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट
सैयद गुलरेज ने 26 गेंद में 15 रन बनाये
पवन गुप्ता ने 62 गेंद में 1 चौका की मदद से 22 रन बनाये
प्रशांत कुमार ने 7 और गोविंद देव कुमार ने 5 रन बनाये
लखीसराय की बॉलिंग
सचिन ने 16 रन देकर 2 विकेट चटकाये
अनूकुल सिंह ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाये
प्रणय प्रसाद ने 8 रन देकर 5 विकेट चटकाये
रवि सिंह ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये
रणवीर कुमार ने 4 रन देकर 1 विकेट लिये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : प्रणय प्रसाद
बेस्ट बैटर : अभिषेक






- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर की आसान जीत

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराया

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में कैमूर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में छा गए अगस्त्या

- बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी में जमुई के सोनू का कहर

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का हरफनमौला प्रदर्शन
