Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप Vaishali Cricket League में एनवीएस क्लब विजयी

रुबन कप Vaishali Cricket League में एनवीएस क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रही रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग में शनिवार को एनवीएस क्लब और प्रियदर्शी फाउंडेशन के बीच मैच खेला गया जिसमें एनवीएस क्लब ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज प्रिश (4 रन) और इशांत (5 रन) और संजय (8 रन) के शुरुआती झटके के बाद उत्सव शर्मा (नाबाद 85 रन) गौतम (25 रन) और रोहित (25 रन) की पारी की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। एनवीएस क्लब की तरफ से निखिल ने 4 विकेट, अमन ने 1 विकेट, आदित्य ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवीएस क्लब का शुरुआती अच्छा नहीं रहा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक खाता खोले बिना आउट हो गए और आदित्य आनंद 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके बाद अमन राज ने 135 रन और अमन कुमार ने 34 रन की पारी खेल कर 19 ओवर में दो विकेट पर 200 रन बना कर अपनी टीम को मैच 8 विकेट से जीता दिया। प्रियदर्शी फाउंडेशन के सूरज कुमार को ही सिर्फ 1 विकेट मिला। एनवीएस क्लब के अमन राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights