Monday, June 22, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : वार्नर की प्रभाशाली पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

टी20 विश्व कप : वार्नर की प्रभाशाली पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मिशेल मार्श की बेखौफ बल्लेबाजी और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 124 रन की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक के मैच में शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया।

मैन ऑफ द मैच वार्नर ने 56 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाये जबकि मार्श ने 32 गेंद की पारी में 53 रन बनाये। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के जड़े।

कप्तान कीरोन पोलार्ड की 44 रन (31 गेंद) की शानदार पारी के बाद आंद्रे रसेल की सात गेंद में 18 रन की नाबाद पारी से वेस्टइंडीज सात विकेट पर 157 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने 22 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

पोलार्ड ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। रसेल ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़ा तो वहीं एविन लुईस ने टीम के लिए 26 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंद में 27 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लिये। मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिये। इसमें जम्पा काफी किफायती रहे जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किये।

इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम आगामी टी20 विश्व कप के लिए स्वत: क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गयी। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें सीधे तौर पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर खिसक गयी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.