Tuesday, June 23, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने चार गेंद में चार विकेट चटकाये,बनाए वर्ल्ड World T20 में कई रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप : आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने चार गेंद में चार विकेट चटकाये,बनाए वर्ल्ड World T20 में कई रिकॉर्ड

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। आयरलैंड के गेंदबाज कर्टिस कैम्फर ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने चार गेंद पर चार विकेट लेकर कमाल कर दिया। वह आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज हैं।

वह आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज हैं।
चार विकेट लेने वाले गेंदबाज
अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार चार विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और अफगानिस्तान के राशिद खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में और मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 में ही यह लगातार चार विकेट लिए थे। वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप में हैटट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की बात करें उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था।

10 ओवर की दूसरी गेंद
दूसरी गेंद पर कैम्फर ने कॉलिन एकरमैन को 11 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। हालांकि कैम्फर की अपील को अंपायर ने नकार दिया। उन्होंने इसे नॉट आउट दिया था। कैम्फर ने कप्तान को रिव्यू लेने के लिए मनाया। जब रीप्ले में साफ हुआ गेंद बल्ले के किनारे से लग गई।

तीसरी गेंद
कैम्फर की अगली गेंद नीदरलैंड्स के बड़े बल्लेबाज रेयान टेन देस्काते को थी। गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर आई और उनके पैड से टकराई। वह पहली ही गेंद पर LBW होकर पविलियन लौट गए।

चौथी गेंद
कैम्पर की गेंद पर एक बार फिर नीदरलैंड्स का बल्लेबाज लड़खड़ाया। गेंद अगले पैड से टकराई। इस बार भी अंपायर ने आउट नहीं दिया। अंपायर रॉड टकर के फैसले से कैम्फर फिर असहमत नजर आए। बल्लेबाज के पैर बिलकुल नहीं हिले। गेंद बल्ले के किनारे को छकाती हुई पैड से लगी। हॉक आई में साफ हुआ कि गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी। इसी के साथ कैम्फर की हैटट्रिक पूरी हुई।

पांचवीं गेंद
बल्लेबाज बोल्ड हो गया। कैम्फर की गेंद बल्लेबाज वेन डेर मर्व के बल्ले से लगकर विकेटों से जा टकराई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.