पटना। पटना डिस्ट्रिक्ट पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 34वीं जूनियर एवं सीनियर बिहार स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं बेन्च्प्रेस पावर्लिफ्टिंग चैंपियनशिप एंड ओपन पटना डिस्ट्रिक्ट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021-22 एंड ओपन इक्यूप्पड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ संजीव चैरसिया एमएलए दीघा सह प्रेसिडेंट ऑफ बिहार स्टेट पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन, मेयर ऑफ पटना सीता साहू, कमांडिंग ऑफिसर ऑफ नंबर 01 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी कप्तान अमित प्रकाश, बीएसपीए के सचिव अशोक मेहता, पीडीपीए के अध्यक्ष राजीव भार्गव एवं आर्य कन्या विद्यालय के सचिव मनोज कुमार आर्य के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों जैसे छपरा, गोपालगंज, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, सीतामढ़ी, के विभिन्न क्लबो से आये हुए लगभग 234 प्रतिभागी इस स्पर्धा में भाग ले रहे है।