पटना। मोहाली में बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी एलीट ग्रुप (ए) के दूसरे मुकाबले में ओड़िशा ने बिहार को 61 से शिकस्त देते हुए 4 अंक अर्जित किये।
बिहार के गेंदबाजों ने कसी हुई आक्रमक गेंदबाजी करते हुए कप्तान के इस निर्णय को गलत साबित कर दिया था जब ओड़िशा के सलामी बल्लेबाज को पारी की दूसरी ही गेंद पर 1 रन के योग पर चलता कर दिया। उसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और ओड़िशा की टीम एक समय 5 विकेट खोकर 62 रन पर संघर्ष करती नजर आ रही थी।
लेकिन उसके बाद सुशील कुमार बारिक के द्वारा 32 गेंदों पर 41 रन से खेली गई पारी और संबित एस. बराल के 64 गेंदों पर 36 रन व दिनेश कुमार मांझी के 51 गेंदों पर खेली गई 21 रन की उपयोगी पारी के सहारे उड़ीसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाने में सफल रही और बिहार टीम के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा।
बिहार की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे तेज गेंदबाज राहुल कुमार ने 36 रन देकर सर्वाधिक तीन सफलताएं हासिल की जबकि साकिर हुसैन और वेदांत चौबे को दो-दो सफलताएं हाथ लगी। वहीं आदित्य और प्रशांत श्रीवास्तव को एक- एक विकेट से हीं संतोष करना पड़ा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम की शुरुआत बेहद खराब रही सलामी बल्लेबाज वेदांत चौबे बिना खाता खोले पवेलियन वापस आ गए जिसमें टीम का स्कोर केवल 1 रन था। बिहार को दूसरा , तीसरा और चौथा झटका लगातार 35 रन के योग पर हीं लगी जबकि पांचवा झटका भरत कुमार के रूप में 45 रन के योग पर लगा।
जिसके बाद कप्तान सरमन नीग्रोध ने कुछ हद तक पारी को संभालने का प्रयास किया और जब बिहार टीम का योग 105 रन था तभी सरमन नीग्रोध ने अपना संयम खो दिया जिसके उपरांत बिहार को छठा झटका लगा। कप्तान को आउट होते हीं टीम पूरी तरह से ताश के पत्ते की तरह बिखर गई और 36.5 ओवरों में महज 118 रन पर ढेर हो गई। जिसके बाद उड़ीसा की टीम ने 61 रन से बिहार की टीम को शिकस्त देते हुए अपनी झोली में सभी 4 अंक अर्जित करने में सफल रही।
बिहार की ओर से कप्तान बल्लेबाज सरमन नीग्रोध ने 31 रन, प्रशांत श्रीवास्तव ने 22 रन और आयुष लोहारुका 16 रनों का योगदान दिया।
ओड़िशा की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे रितेश प्रियरंजन ने 23 रन देकर सर्वाधिक तीन सफलताएं हासिल की जबकि संबित एस.बराल व सुशील कुमार बारिक को 2-2 सफलताएं हासिल हुई। वहीं आदित्य कुमार जय सिंह को 1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।
बिहार की टीम अपना तीसरा मुकाबला 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के साथ मोहाली में खेलने उतरेगी।
दूसरी ओर पटेल ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार अंडर- 19 महिला वर्ग की टीम कल 30 सितंबर को अपना पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के साथ विशाखापट्टनम में खेलने उतरेगी।
- IPL 2026 KKR VS GT : कोलकाता ने गुजरात का विजय रथ रोका
- अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन : बालक विद्यालय राजेंद्र नगर व उमावि बाढ़ चैंपियन
- बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स का हुआ भव्य समापन
- IPL 2026 PBKS VS RCB : प्ले ऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा बेंगलुरु
- नन्हक महतो स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फैंट सीसी सेमीफाइनल में