Wednesday, June 17, 2026
Home Slider डूरंड कप पर कोविड-19 का कहर, आर्मी रेड हटा, एफसी बेंगलुरु सेमीफाइनल में

डूरंड कप पर कोविड-19 का कहर, आर्मी रेड हटा, एफसी बेंगलुरु सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता। कोविड-19 के कुछ मामले पाये जाने के कारण आर्मी रेड की टीम डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट से हट गयी जिससे एफसी बेंगलुरु की टीम मैदान पर उतरे बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच गयी।

आयोजकों की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार आर्मी रेड टीम में कोविड-19 के कुछ पॉजिटिव मामले पाये गये जिसके कारण उसका शुक्रवार को एफसी बेंगलुरू के खिलाफ कल्याणी स्टेडियम में होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच रद्द कर दिया गया।

बयान में कहा गया है, आर्मी रेड टीम ने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय किया है जिसके परिणामस्वरूप एफसी बेंगलुरु की टीम बाइ मिलने से सेमीफाइनल में पहुंच गयी।

आयोजकों ने कहा कि सभी फैसले मुख्य रूप से खिलाड़ियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिये गये जिससे कि टूर्नामेंट को जारी रखा जा सके।

वहीं गोवा और दिल्ली एफसी के बीच शुक्रवार को दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच का स्थल कोलकाता से बदलकर कल्याणी कर दिया गया है।

आयोजकों ने एक अलग विज्ञप्ति में कहा कि यह फैसला कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से लिया गया है जिससे मोहन बागान मैदान में खेल नहीं हो पायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.