Saturday, May 23, 2026
Home Slider कमलाकर सीसी कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

कमलाकर सीसी कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कमलाकर क्रिकेट क्लब ने प्लेयर्स एकेडमी को 37 रनों से हरा कर कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 के फाइनल में प्रवेश किया। शहर के जगजीवन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कमलाकर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलाकर क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बनाये। शशांक उपाध्याय ने 60 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए शिवम सिंह ने 33 गेंदों में 29 रन बनाये।

जवाब में प्लेयर्स एकेडमी ने 19.2 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। प्लेयर्स के तरफ से अश्विनी ने 20 रन तथा जयंत ने 19 रन बनाये। कमलाकर की तरफ से धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कप्तान शिवम ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके तथा विनीत और धनेश ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी कमलाकर के कप्तान शिवम सिंह को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (29 रन एवं 3 विकेट) के लिए वरीय खिलाड़ी आजाद खान द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग दिलीप पटेल तथा विशाल दास एवं स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया और कमेंट्री सौरभ जायसवाल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights