Wednesday, May 20, 2026
Home Slider राजेश्वर राय अंडर-17 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 16 नवंबर से, होगी इनामों की बारिश

राजेश्वर राय अंडर-17 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 16 नवंबर से, होगी इनामों की बारिश

by Khel Dhaba
0 comment

पटना।  अंशुल क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर से एकेडमी के नेउरा स्थित ग्राउंड पर स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय अंडर-17 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अंशुल होम्स व अंशुल क्रिकेट एकेडमी के सीएमडी राहुल सिंह ने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अनावरण समारोह के अवसर पर दी।

ट्रॉफी का अनावरण राज्य परिषद के सदस्य विनोद कुमार सिंह, अंशुल होम्स के सीएमडी सह आयोजन अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, अंशुल क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर संदेश कुमार, एकेडमी के सीनियर कोच कुंदन कुमार और समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने किया।

आयोजन अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 31 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जायेगा। मैच 25-25 ओवर के नॉकआउट पद्धति पर खेले जायेंगे। कुल 32 टीमों के इंट्री दी जायेगी। इस प्रतियोगिता में स्कूल के अलावा एकेडमी की टीमों को भी भाग लेने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन दो-दो मैच खेले जायेंगे। भाग लेने टीमों के खिलाड़ियों को मैच के दौरान अपने साथ आयु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड या अन्य चीजें साथ में लेकर आना होगा।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपिवजेता ट्रॉफी के अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ फील्डर, मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को आकर्षक ट्रॉफी दी जायेगी। साथ में व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। इसके अलावा इन सबों को सात दिन का विशेष ट्रेनिंग अंशुल क्रिकेट एकेडमी में दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैचों के दौरान कोविड-19 के सारे नियमों का पालन किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7070199483 और 9523096178 पर संपर्क कर सकते हैं। फाइनल रंगीन ड्रेस में खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु 10 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights