Tuesday, May 19, 2026
Home Slider बीसीए ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दी जन्मदिन की बधाई

बीसीए ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को दी जन्मदिन की बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफलतम कप्तानों में शुमार सौरभ गांगुली जी के 48वें जन्मदिवस पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी सहित समस्त बीसीए परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर बीसीए परिवार के मुखिया राकेश कुमार तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को उनके 48 वें जन्मदिवस पर ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।

बीसीसीआई आज सौरव गांगुली जैसे महानतम व्यक्तित्व वाले अध्यक्ष को पाकर गौरवान्वित हो रहा है। जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता कूट- कूट कर भरा हुआ है और इन्होंने अपने- आपको एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में साबित कर दिखाया है जो किसी से छुपा हुआ नहीं है।
बीसीए अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि मैं बेहद खुशनसीब हूं कि ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी जुझारू खिलाड़ी, कुशल नेतृत्वकर्ता जो आज बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और आज हमें भी इनके नेतृत्व में कार्य करने अवसर प्राप्त हुआ है। जिसमें बिहार क्रिकेट संघ का विकास को लेकर अक्सर बातें और मुलाकात होती रहती है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में इनके कार्यों की जितनी सराहना की जाय वो बेहद कम होगा । जो निश्चित रूप से एक सुलझा हुआ कुशल नेतृत्वकर्ता ही ऐसा कर सकता है। खेल और खिलाडिय़ों के विकास को लेकर सभी स्टेट कमेटी के प्रति इनका सकारात्मक नजरिया रहता है।
मैं पूरे बीसीए परिवार की ओर से बीसीसीआई द्वारा बीसीए को दिए जा रहे सहयोग और समर्थन के लिए बीबीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली जी का विशेष रुप से शुक्रगुजार हूं। जिसके लिए आज इनके अवतरण दिवस पर विशेष रुप से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

बधाई देने वालों में बीसीए के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन सह पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन सह पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संजय सिंह, धर्मवीर पटवर्धन, ओम प्रकाश तिवारी, सोना सिंह सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights