Tuesday, June 2, 2026
Home Slider टेबुल टेनिस : अचंत शरत कमल ने जीता ओमान ओपन का खिताब

टेबुल टेनिस : अचंत शरत कमल ने जीता ओमान ओपन का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

मस्कट। भारत के शीर्ष खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीटीएफ चैलेंजर प्लस ओमान ओपन टेबुल टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त पुर्तगाल के मार्कोस फ्रेटस को हराकर खिताब जीत लिया।
चौथी सीड शरत ने पहला गेम हारने के बाद बेहतरीन तरीके से वापस की और फ्रेटस को 6-11, 11-8, 12-10, 11-9, 3-11, 17-15 से हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने दशकों से आईटीटीएफ में अपना खिताब जीतने का सूखा खत्म कर दिया।
शरत ने 2010 में मिस्र ओपन का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं जीता था। वह 2011 में हुए मोरक्को ओपन और 2017 में हुए इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताब जीतने से चूक गए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.