Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में ब्रह्मोस सीसी चार विकेट से विजयी

पूर्णिया क्रिकेट लीग में ब्रह्मोस सीसी चार विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने राम नगर क्रिकेट क्लब डायमंड को 4 विकेट से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए। मुन्नू खान ने 55 रन , प्रेम कुमार ने 44 रन एवं अभिषेक ने 12 रन बनाए। सुमित कुमार ने 6 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, आसिफ ने 2.4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट, राजीव ने 6 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट एवं आशुतोष ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने 27.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए। सक्षम ने 33 रन, शुभम ने 31 रन एवं आसिफ ने नाबाद 28 रन बनाए। राजू ने 5.4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट, अमर ने 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट, सत्यम ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट एवं शुभम ने 5 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब के आसिफ बने।

इस मैच के निर्णायक विमल मुकेश एवं सरजील असर एवं स्कोरर विकल्प थे।

* 22 दिसंबर 2019 को होने वाले मैच: सीनियर डिवीजन: ओपनिंग क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब।
इस मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा ,सुमित प्रिय, विजय ली, गौतम चौधरी, अभिषेक ठाकुर, राजन, प्रेम प्रकाश ,,राजेश यादव, प्रशांत, डॉ प्रियंका रॉय, रवि जी,अवनीश, पंकज, अरविंद अमित ,अभिषेक, आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.