Wednesday, June 17, 2026
Home Slider बक्सर क्रिकेट : आदित्य का धूम धड़ाका, मझरियां सीसी की बंपर जीत

बक्सर क्रिकेट : आदित्य का धूम धड़ाका, मझरियां सीसी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में मझरियां क्रिकेट क्लब ने आदित्य कुमार (नाबाद 186 रन) के शानदार शतक की बदौलत डायमंड क्रिकेट क्लब को 248 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए मझरियां क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 307 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आदित्य कुमार ने नाबाद 186 रन बनाये। इसके अलावा शिवम सिंह ने 30, आशीष सिंह ने 21, सोहन सिंह ने 21 रन बनाये। अनीस कुमार ने 3, युवराज आनंद ने 2, मनीष और सत्यानंद ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 59 रनों पर ऑल आउट हो गई। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। धनराज ने 18, युवराज ने 13 रन बनाये। 20 रन अतिरिक्त से बने। सोहन ने 3, धनंजय और कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये।

मैच के अंपायर निरंजन कुमार और रोहन कुमार थे। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय के अलावा क्रिकेटर मनीष कुमार, राजेश यादव, पंकज वर्मा, फराह अंसारी मौजूद थे। कल न्यू बीसीसी बनाम दलसागर के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.