Tuesday, May 26, 2026
Home Slider कृष की घातक गेंदबाजी से सीएबी सेमीफाइनल में

कृष की घातक गेंदबाजी से सीएबी सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एकेडमी आफ बिहार की टीम आज एसकेपी क्रिकेट एकेडमी को कृष की घातक गेंदबाजी की बदौलत नौ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल रहे रोहन मुखर्जी मेमोरियल अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में एसकेपुरी एकेडमी की पूरी टीम 18.5 ओवर में मात्र 54 रनों पर ढेर हो गयी। कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में प्रवेश नहीं कर सका। कृष ने मात्र चार रन देकर पांच विकेट चटकाया।

जवाब में बैटिंग करने उतरे सीएबी के बल्लेबाजों ने 5.4 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बनाते हुए अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। कृष को मैन आफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट कोच अजीत सिंह ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर-
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी 18.5 ओवर में 54 रन आलआउट , आर्यन गौतम 9, आशीष राज 9, वैभव राज 8, अतिरिक्त 28, कृष 5/4, आदित्य 2/14, रनआउट-तीन।
क्रिकेट एकेडमी आफ बिहार 5.4 ओवर में एक विकेट पर 58 रन, प्रत्युष 23, तन्मय 8, अतिरिक्त 23, सौभाग्य 1/7।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights